उत्तराखंड

महंत राघवेंद्र मुनि ने दीपावली, गोवर्धन और भाई दूज की दी शुभकामनाएं

कलयुग दर्शन (24×7)

संदीप कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण, कनखल के कोठारी महंत श्री राघवेंद्र मुनि जी महाराज ने दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के पावन पर्व पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। ये पर्व भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। भगवान श्रीचंद्र जी की शिक्षाएं आज भी मानव समाज को धर्म, सेवा, त्याग और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। महंत राघवेंद्र मुनि जी ने सभी से आपसी प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखने तथा सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button