उत्तराखंड

मेयर किरण जैसल ने परिवार संग मनाई दीपावली, शहर को स्वच्छ रखने की अपील

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल ने अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। दीपावली अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह खुशियों, प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है। सभी लोग मिलजुलकर त्योहार मनाते हैं तो खुशियां और भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने शहरवासियों से हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता से ही समृद्धि आती है।

हरिद्वार धर्म और अध्यात्म की नगरी है, जहां वर्षभर श्रद्धालु मां गंगा में स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने के साथ ही मां गंगा की निर्मलता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सहयोग करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button