उत्तराखंडप्रशासन

रानीपुर: आरोपी युवक ने ‌नाबालिक युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी युवक गिरफ्तार, नाबालिक युवती बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

रानीपुर। नाबालिक के अपहरण के आरोपित को चंद घंटों में गिरफ्तार करते हुए नाबालिक का सकुशल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बीते रोज रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गोविन्दपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित समीर सिद्दिकी उम्र 21 वर्ष निवासी बहादराबाद पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिक बेटी को 1 जनवरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के चंद घंटों बाद आज आरोपित समीर सिद्दिकी को सलेमपुर से गिरफ्तार करते हुए नाबालिक अपह्रता को सकुशल बरामद कर लिया।आरोपित ने पूछताछ में बताया कि उसकी सलेमपुर में सेटरिंग की दुकान है।

सैटरिंग के काम से आरोपित ग्राम दादूपुर गोविन्दपुर गया था, जहां अपहृता से जान पहचान होने पर वह नये साल में उसे बहला फुसलाकर कलियर ले गया। जहां पर उसने नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिक बालिका का मेडिकल करवाकर आरोपित के विरूद्ध मुकदमें में धाराआंे की बढ़ोतरी करते हुए उसका चालान कर दिया है।

Related Articles

Back to top button