उत्तराखंडराजनीति

हरिद्वार: भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बनाए गए आशुतोष शर्मा, अन्य जिलों के अध्यक्षों की भी हुई घोषणा

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)

उत्तराखंड/हरिद्वार। आशुतोष शर्मा हरिद्वार भाजपा के नये जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम ने पार्टी पदाधिकारियों रविन्द्र कटारिया अभिमन्यु कुमार नगर विधायक मदन कौशिक राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी व अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की।

पार्टी ने लंबे समय बाद हरिद्वार में ब्राह्मण चेहरे को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोंपी है। आशुतोष शर्मा संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं वह वर्तमान में पार्टी के जिला महामंत्री थे।उन्हें हरिद्वार में स्वामी यतीश्वरानंद लॉबी का और मुख्यमंत्री के करीब माना जाता है।

हल्द्वानी में भाजपा संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।

वहीं चमोली में भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है। भारत भूषण भट्ट को रुद्रप्रयाग का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पौड़ी से कमल किशोर रावत को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तराखंड के अन्य जिलों के जिला अध्यक्षों की सूची:-
1.चंपावत- गोविंद सामंत
2.नैनीताल- प्रताप बिष्ट
3.देहरादून- सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल
4.पिथौरागढ़- गिरीश जोशी
5.उद्यमसिंहनगर- कमल जिंदल
6.टिहरी- उदय सिंह रावत
7.बागेश्वर- प्रभा गड़िया
8.अल्मोड़ा- महेश नयाल
9.काशीपुर- मनोज पाल
10.पौड़ी- श्री कमल किशोर रावत
11.देहरादून ग्रामीण- मीता सिंह
12.ऋषिकेश- राजेन्द्र तड़ियाल
13.कोटद्वार- राजगौरव नोटियाल
14.उत्तरकाशी- नागेंद्र चौहान
15.रूड़की- डॉ मधु




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button