उत्तराखंड

श्रद्धा पूर्वक मनायी गयी ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास की पुण्यतिथि

गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: श्रीमहंत विष्णुदास

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

रिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा पर उछाली आश्रम में ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास की पुण्य तिथी श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विष्णुदास महाराज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में संतों महंतों ने ब्रह्मलीन दादा गुरू बाबा ईश्वर दास महाराज का भावपूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संत समाज ने उनके आध्यात्मिक जीवन, धार्मिक विचारों और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रामानंदाचार्य जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बाबा ईश्वर दास महाराज का संपूर्ण जीवन सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित रहा। उन्होंने जीवन पर्यंत धर्म जागरण के माध्यम से समाज को धर्म, संस्कार, सेवा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ने का कार्य किया। उनके द्वारा समाज को दिए गए आध्यात्मिक संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उछाली आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विष्णुदास महाराज ने कहा कि गुरु परंपरा का सम्मान करना और गुरुजनों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

ब्रह्मलीन दादा गुरु बाबा ईश्वर दास महाराज ने अपने जीवन में धर्म, अध्यात्म और मानव सेवा को विशेष महत्व दिया। उनके द्वारा स्थापित धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा के प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे आने वाली पीढ़ियां सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़ी रहें। महामंडलेश्वर स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन बाबा ईश्वर दास महाराज त्याग, तपस्या, साधना और सेवा की प्रतिमूर्ति थे। इस अवसर पर बाबा हठयोगी, महामंडलेश्वर रामानुज सरस्वती, महामंडलेश्वर दुर्गादास, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ,महामंडलेश्वर स्वामी श्यामसुंदरदास, महामंडलेश्वर जमुनादास महाराज, महामंडलेश्वर अनंतानंद महाराज, महंत अरुण दास, महंत गोविंद दास, महंत नित्यानंद, महंत प्रमोद दास, धर्मदास कोतवाल, कमलमुनि कोतवाल, महंत ज्ञानानंद, महंत प्रेमदास, महंत सूरजदास, स्वामी रामानंद, महंत साध्वी रंजना देवी एवं विजयानंद महाराज सहित अनेक संतजन व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button