उत्तराखंडप्रशासन

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा फरार ईनामी आरोपित अब आया पुलिस गिरफ्त में

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झबरेड़ा पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार ईनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपित शोयब निवासी ग्राम लाठरदेवा हूंण थाना झबरेडा, हरिद्वार नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा था। आरोपित के लगातार फरार रहने के कारण आरोपित पर पुलिस द्वारा पांच हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपित को इकबालपुर से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button