उत्तराखंड

दो बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ फरार, पति के साथ जाने से किया इंकार

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां दो बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला तब सामने आया जब पीडि़त पति ने पुलिस में तहरीर देकर अपने भाई के बेटे पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए इंसाफ की गुहार लगाई। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर महिला और उसके जेठ के बेटे को चौकी बुलाया। पूछताछ में विवाहिता ने अपने पति के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया और अपने भतीजे के साथ ही रहने की इच्छा जताई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि महिला को उसके पति की शिकायत पर बुलाया गया था, लेकिन उसने स्पष्ट रूप से पति के साथ जाने से मना कर दिया। महिला बालिग थी और अपनी मर्जी से निर्णय ले रही थी, इसलिए पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसे उसके भतीजे के साथ भेज दिया गया। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजन इस फैसले से हैरान हैं, लेकिन कानूनी रूप से महिला के फैसले पर किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई।

Related Articles

Back to top button