उत्तराखंड

लक्सर कोतवाली क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच लैंटर डालने को लेकर खूनी संघर्ष, चली गोली, मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ी मुबारिकपुर में बीते बुधवार को लैंटर डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों ओर से धारदार हथियारों से हमला किया गया और पिस्टल से फायरिंग भी हुई। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति चोटिल बताया जा रहा है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मामले में आज मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ग्राम खेड़ी मुबारिकपुर निवासी संजय कुमार पुत्र सत्यपाल अपने मकान का लैंटर डाल रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी ब्रजपाल, चरण सिंह, मुनेश, श्याम सिंह, अमन कुमार व सुमित कुमार निवासी ग्राम खेड़ी कलां, वहां पहुंचे और लैंटर डालने से रोकने लगे। संजय कुमार के अनुसार, बात करने की कोशिश करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौच करते हुए उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उनके गर्दन और हाथ में गंभीर चोटें आईं, साथ ही जबड़ा भी टूट गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विश्वपाल, सुरेंद्र व संजीव कुमार ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो विपक्षियों ने सुरेंद्र पर भी हमला कर दिया, जिससे उसकी छाती पर चोट आई।

इसी दौरान आरोप है कि ब्रजपाल और मुनेश अपने-अपने पिस्टल लेकर मकान की छत पर चढ़ गए और ब्रजपाल ने संजय कुमार पर सीधा फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद विपक्षीगण धमकी देते हुए मौके से भाग निकले और छत से ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि,घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल कराकर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के शस्त्र के लाइसेंस जांच की जा रही है जल्दी उनके लाइसेंस को निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button