उत्तर प्रदेश

जैन समाज सहारनपुर पंचान समिति के राजा जैन एवं टी टी जैन बने मीडिया प्रभारी

जैन समाज के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार जैन द्वारा की गई घोषणा

कलयुग दर्शन (24×7)

कलीम अंसारी (संवाददाता)

सहारनपुर। जैन समाज सहारनपुर की श्री दिगम्बर जैन पंचान समिति द्वारा आयोजित सभा में ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राजा जैन(आयुष) व तरस तृप्त जैन ‘टी.टी. मीडिया प्रभारी घोषित किया गया। वर्षों से अपनी निष्कलंक सेवा, श्रेष्ठ लेखनी और समर्पित प्रयासों से जैन धर्म की प्रभावना करने वाले इन दोनों प्रतिभाओं को जैन समाज ने उनका उचित सम्मान प्रदान किया।

महामंत्री श्री संजीव कुमार जैन एवं संरक्षक श्री राकेश जैन की उपस्थिति में अध्यक्ष राजेश जैन ने घोषणा करते हुए कहा गया कि राजा जैन और टी.टी. जैन ने निःस्वार्थ भाव से जैन समाज से जुड़े समाचारों को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाया है, जिस प्रकार मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ माना जाता है, ठीक उसी प्रकार समाज मे भी मीडिया को धार्मिक व सामाजिक कार्य मैं प्रचार प्रसार के लिए सर्वज्ञ माना जाता है, आज का युग अब सोशल मीडिया का ही युग बनता जा रहा है। इनकी लेखनी जैन सिद्धांतों और समाज की गरिमा का सजीव प्रतिबिंब रही है।

अब ये समाज के मीडिया प्रभारी के रूप में प्रमाणित सूचनाओं के प्रसारण के अधिकृत अधिकारी होंगे, श्री दिगम्बर जैन पंचान समिति रजि०, ने इन्हें समस्त सम्मान एवं अधिकार प्रदान करते हुए एक प्रेरणादायी संदेश दिया कि जो कलम से धर्म व समाज की सेवा करता है, वह समाज का गौरव बनता है। राजा जैन (आयुष), टी टी जैन ने कहा जैन समाज सहारनपुर का मीडिया प्रभारी बनने का सौभाग्य प्राप्त कर अत्यंत हर्षित है। सर्वप्रथम, हम अध्यक्ष राजेश कुमार एवं शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करता है, जिन्होंने हम जैसे सामान्य कलमकारों को इतना महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा।

आप सभी महानुभावों ने हमारे लेखन को जो सम्मान और सराहना दी, वह हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। हम आशा करते हैं कि आगे भी आप सबका सहयोग, स्नेह एवं मार्गदर्शन यूँ ही प्राप्त होता रहेगा। हम हर सकारात्मक समाचार, वीडियो एवं धार्मिक जानकारी को समाज तक पहुँचाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। हमें किसी विशेष सम्मान, माला, पगड़ी या मंच की आवश्यकता नहीं है। चाहे हमारे नाम का उल्लेख हो या नहीं, हमारा उद्देश्य केवल धर्म की सेवा और पुण्य लाभ अर्जित करना है। हम जैन समाज के सभी वरिष्ठजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों का तहे-दिल से धन्यवाद करते हैं।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button