उत्तराखंडप्रशासन

एआरटीओ प्रवर्तन हरिद्वार द्वारा राजस्थान नंबर की 3 इनोवा और एक टेम्पो ट्रैवलर को किया गया सीज़

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत अवैध संचालन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आज एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार श्रीमती नेहा झा द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई। सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ राजस्थान नंबर की वाहन, जो पुराना ऑल इंडिया परमिट लेकर संचालित हो रहे थे। हरिद्वार से चारधाम यात्रा हेतु अवैध रूप से यात्रियों की बुकिंग कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही श्रीमती नेहा झा द्वारा प्रवर्तन टीम के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए एआरटीओ कार्यालय रोशनाबाद परिसर में 3 इनोवा कार और 1 टेम्पो ट्रैवलर को सीज़ किया गया। इन वाहनों के दस्तावेजों की जांच के उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन चारधाम यात्रा के लिए मान्य परमिट के बिना ही परिचालन कर रहे थे। परिवहन विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि चारधाम यात्रा हेतु केवल वैध परमिटधारी वाहन ही संचालन कर सकते हैं। अवैध वाहन संचालन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button