ज्वालापुर युवा व्यापार मंडल इकाई का किया गठन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की शहर ज्वालापुर इकाई शहर व्यापार मंडल एवं शहर युवा व्यापार मंडल ज्वालापुर ने पीठ बाजार ज्वालापुर की युवा व्यापार मंडल इकाई का गठन किया। एक बैठक के माध्यम से पीठ बाजार टीम की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजीव नैयर ने की एवं संचालन शहर अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं युवा के अध्यक्ष अमित पाहवा एवं युवा के महामंत्री सागर गुप्ता ने किया। बैठक में प्रदीप कालरा जिला महामंत्री, विक्की तनेजा शहर महामंत्री ने अपने विचार रखे। जिला युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने समस्त कार्यकारिणी का माला पहनाकर स्वागत किया। उपाध्यक्ष तुषार गाबा और कोषाध्यक्ष सत्यम खुराना ने बैठक की व्यवस्था देखी।
पीठ बाजार युवा व्यापार मंडल में सार्थक अरोड़ा को अध्यक्ष, सचिन अग्रवाल और विजय कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विमल अरोड़ा, नवीन विरमानी, राम जी बंसल, अंश विरमानी और विशाल मिगलानी को उपाध्यक्ष, मयंक जैन को महामंत्री, अक्षय गिरधर को सचिव, साहिल हंस को कोषाध्यक्ष, आकाश सैनी को सह कोषाध्यक्ष, अभिषेक सेठी, मनोज राठौर, शेखर अरोड़ा, लवी विरमानी, अजय विरमानी को संगठन मंत्री, सागर प्रजापति को मीडिया प्रभारी, संदीप नामदेव को सह मीडिया प्रभारी और अंकुश अग्रवाल को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी में प्रियांशु ठकराल, पंकज नामदेव व तरुण कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी ने व्यापारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
[banner id="7349"]