उत्तराखंडप्रशासन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्राइम को कलयुग दर्शन की टीम ने किया सम्मानित

कांवड़ मेले की सफलता एवं सकुशल संपन्नता पर जताया आभार, व्यवस्थाओं की सराहना की

कलयुग दर्शन (24×7)

मो. नदीम (संपादक)

हरिद्वार। कलयुग दर्शन की टीम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल एवं पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्राइम जितेंद्र मेहरा को सम्मानित किया। कांवड़ मेले की सफलता एवं सकुशल संपन्नता पर कलयुग दर्शन की पूरी टीम ने आभार जताया एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। कलयुग दर्शन के संपादक नदीम सलमानी ने कहा कि श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित कांवड़ मेला 2025 के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संचालन के लिए कलयुग दर्शन टीम ने हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल व पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्राइम जितेंद्र मेहरा को बधाई दी और उन्हें सम्मानित भी किया। यह सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है, जिसमें यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उनके योगदान को सराहा गया है।

एसएसपी कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कलयुग दर्शन के सह संपादक सरविन्द्र कुमार ने कहा कि इस वर्ष कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे, लेकिन भीड़ के बावजूद शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्था बनी रही, जो पुलिस और प्रशासन की सतर्कता और समर्पण को दर्शाता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार समस्त पुलिस महकमा दिन-रात कार्यरत रहा, वह अत्यंत सराहनीय है। नरेश मित्तल ने कहा है कि यातायात व्यवस्था को संभालने में एसपी ट्रैफिक की भूमिका उल्लेखनीय रही, जिन्होंने जाम की स्थिति को रोकने और यातायात को सुगम बनाए रखने में शानदार कार्य किया।

साथ ही, एसपी क्राइम ने सतर्क निगरानी रखते हुए किसी भी आपराधिक गतिविधि को पनपने नहीं दिया, जिससे यात्रा सुरक्षित रही। प्रशासन की तत्परता बनी मिसाल। दीपक झा ने कहा कि ट्रैफिक कंट्रोल, मेडिकल सहायता, सीसीटीवी निगरानी, महिला सुरक्षा बल, वाटर डिस्पेंसर, मार्गदर्शन केंद्र जैसे सभी इंतजाम प्रशासन की दूरदर्शिता का परिणाम हैं। विजय कुमार प्रजापति में कहा है कि बल की तत्परता और सजगता ने इस मेले को ऐतिहासिक रूप से सफल और शांति पूर्ण बनाया। सम्मान व शुभकामनाए कलयुग दर्शन टीम ने दो अधिकारियों को मेले की सफलता में उनके योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। हरिद्वार पुलिस का यह सेवा भाव और अनुशासन देश भर के लिए एक उदाहरण है। कलयुग दर्शन की टीम में नदीम सलमानी, सरविन्द्र कुमार, विजय कुमार प्रजापति, नरेश मित्तल, दीपक झा आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button