उत्तराखंड

सैनी आश्रम विवाद: आश्रम से जुड़े एक पक्ष ने पत्रकारों से वार्ता कर दूसरे पक्ष पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया

3 अगस्त को समाज की आम सभा में करेंगे हेराफेरी का खुलासा: मनोज सैनी

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। सैनी आश्रम को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आश्रम से जुड़े एक पक्ष ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर दूसरे पक्ष पर आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप लगाया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मनोज सैनी ने कहा कि आश्रम में भारी अनिमितताएं चल रही हैं। सैनी समाज के पुरखों की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सैनी आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के उद्देश्य से कुछ लोग मनमानी कर रहे हैं। फर्जी तरीके से प्रस्ताव पास कर और कूटरचित दस्तावेजों से समाज के लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। मनोज सैनी ने कहा कि पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी के गुर्गों ने डॉ राजेश सैनी को फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास है। उन्होंने मीडिया के सामने पुलिस प्रशासन से कहा कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी पूर्व मंत्री रामसिंह सैनी और उनके गुर्गों की होगी। मनोज सैनी ने कहा कि फर्जी हस्ताक्षर और जाली दस्तावेज के आधार पर अन्य लोगों को बिना बताए प्रस्ताव पारित किए जा रहे हैं। जिसे समाज किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।

3 अगस्त को सैनी आश्रम में समाज की विशाल आमसभा का आयोजन किया जाएगा और लोगों को वास्तविकता से अवगत कराया जाएगा। सैनी सभा के निवर्तमान ऑडिटर समय सिंह सैनी ने कहा कि आश्रम के हिसाब-किताब में भारी अनियमितताएं हैं। ऑडिट में तमाम हेराफेरी सामने आयी है। समाज की संपत्ति को निजी स्वार्थ के लिए खुर्दबुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। बंद कमरों में फर्जी तरीके से प्रस्ताव पारित किया जा रहे हैं। डा. राजेश सैनी ने कहा कि अनियमितताओं का विरोध कर रहे लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्हें डराया धमकाया भी जा रहा है लेकिन समाज पीछे नहीं हटेगा और आश्रम को खुर्दबुर्द नहीं होने दिया जाएगा। तेजप्रताप सैनी ने कहा कि सैनी समाज का युवा अपने पुरखों द्वारा स्थापित आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं होने देगा। आश्रम को कब्जाने के प्रयास में लगे लोगों के चेहरे सैनी समाज के सामने बेनकाब किए जाएंगे और उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान नवीन सैनी, डा. संजीव सैनी, आशीष सैनी आदि ने भी वर्तमान सैनी आश्रम प्रकरण पर अपनी बात रखी।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button