उत्तराखंड

खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, सात लोग गंभीर घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

हरिद्वार। खेल में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़ों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। जानकारी के अनुसार पिरान कलियर के बेडपुर में बच्चे आपस मे खेल रहे थे। इस बीच बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गयी की दोनंो पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज और लाठी डंडों से मारपीट कर हमला कर दिया। जिसमें एक पक्ष के साकिब, शफीक, डब्बू, जाबिर और दूसरे पक्ष के अकरम उर्फ भुट्टो, अहसान, रबीन आदि घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है। शांति व्यवस्था को लेकर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी हैं। मौके से करीब 15 लोगों को भी हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button