मुजफ्फराबाद वैदिक इंटर कॉलेज की खेल ज़मीन पर विवाद गहराया

कलयुग दर्शन (24×7)
अबलीश कुमार (संवाददाता)
मुजफ्फराबाद। वैदिक इंटर कॉलेज की खेल जमीन पर लंबे समय से चल रहा विवाद बुधवार को एक बार फिर गहराता नज़र आया। इंटर कॉलेज प्रबंधन समिति और ग्रामीणों युवाओं के बीच खेल के मैदान को लेकर टकराव की स्थिति ने इस मामले को और गंभीर बना दिया। बुधवार को वैदिक इंटर कॉलेज मुजफ्फराबाद परिसर में खेल के मैदान विषय पर विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवा ग्रामीण भी मौजूद रहे। बैठक में थाना प्रभारी फतेहपुर विनय शर्मा ने भी शिरकत की और दोनों पक्षों को सुनते हुए माहौल को शांत करने की कोशिश की।

युवा ग्रामीणों ने प्रबंधन समिति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 सितंबर को इंटर कॉलेज की लगभग 12 बीघा जमीन, जो छात्र छात्राओं के खेल मैदान के लिए छोड़ी गई थी, उसकी टैक्टर के द्वारा जुताई की गई। इस घटना के समय भी युवा ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध किया था। युवा ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खेल के मैदान पर कब्ज़े करने की साज़िश की संभावना जताई जा रही है। बैठक के दौरान भाजपा नेता अरुण कुमार चोपड़ा ने बताया कि फिलहाल सहमति यह बनी है कि जितने हिस्से में पहले से तारबाड़ की गई थी। वही क्षेत्र खेल मैदान के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा। बैठक में खेल मैदान के मुद्दे के अलावा कॉलेज की अन्य जमीनों से जुड़े विवादों पर भी चर्चा हुई।

ग्रामीणों ने प्रबंधन समिति से तीखे सवाल किए, जिनका जवाब कमेटी की ओर से दिया गया। जबकि कमेटी को यह भी नहीं मालूम हे स्कूल के पास कितनी ज़मीन है, हालांकि ग्रामीणों ने स्पष्ट संकेत दिए कि यदि बच्चों के खेल के अधिकार से छेड़छाड़ की गई तो इसका विरोध और तेज़ होगा। बैठक में शामिल हुए समाज सेवी डोरिस राणा, अजय सैनी, प्रवीण राणा, नितिन शर्मा, सतीश रुहेला, जयपाल सिंह, नरेश स्वामी, रघुबीर सिंह, प्रधानाचार्य मंजू देवी, सागर कुमार दीपक सैनी, मोनू राणा, आदित्य राणा, हर्ष शर्मा, मंटू कश्यप, सुमित शर्मा, मांगेराम कटारिया, आरिफ इकबाल, चौकी इंचार्ज विजय सिंह,मुन्नवर इकबाल, टोनी काश्यप सहित बहुत से लोग शामिल हुए।
[banner id="7349"]



