उत्तराखंडप्रशासन

ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी में कांग्रेस नेता सहित 4 पर एफआईआर

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सुल्तानपुर और निहंदपुर सुठारी गांव में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एलटी लाइन में डायरेक्ट केबल डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है, साथ ही विभाग भारी जुर्माना भी लगाने की कवायद कर रहा है। उपखंड पथरी विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा ने बताया कि गुरुवार को जूनियर इंजीनियर पवन सक्सेना के नेतृत्व में लाइनमैन बंटी, राजवीर, अशरफ अली और मोहन की टीम ने सुल्तानपुर व निहंदपुर सुठारी में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सुल्तानपुर में चरखी पर बिजली चोरी पकड़ी गई। ताहिर हसन ने ट्रांसफॉर्मर से डायरेक्ट एलटी लाइन में केबल डालकर घास काटने की मोटर चला रखी थी।

वहीं निहंदपुर सुठारी गांव में नदीम पुत्र जुल्फिकार, दिलशाद पुत्र जफर और शाहरुख पुत्र तस्लीम के घरों से भी एलटी लाइन में अवैध केबल बांधकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपियों के अवैध केबल काट दिए गए। ऊर्जा निगम ने चारों आरोपियों के विरुद्ध लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है और विभागीय नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जायगा। गौरतलब है कि एक वर्तमान में कांग्रेस के नेता बताए जा रहे हैं और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भी हैं। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button