उत्तराखंड

मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार ने मां बाला सुंदरी मंदिर में किए दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। मानवाधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक कुमार चेयरमैन ने संगठन के सदस्यों के साथ शक्तिपीठ मां बाला सुंदरी मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन-पूजन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि त्योहार हमारी परंपराओं, संस्कृति और आस्था को अभिव्यक्त करने का माध्यम हैं। सभी को मिलजुलकर त्योहार मनाने चाहिए और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को भी अपनी खुशियों में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और भाईचारे के साथ देश की उन्नति में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर मां बाला सुंदरी मंदिर के महंत गौरव जोगी, विकास पंडित, विकास सागर, मुकेश पटवारी, राजरानी, मिष्टी शर्मा, अर्चना शर्मा, कुलदीप कुमार, जयनंद, पूर्व सभासद राजकुमार, ओमप्रकाश, मोहित भारद्वाज, शुभम शर्मा, दिनेश चौधरी, अनिता चौधरी, भूषण धवन, नंदन पांडे और सचिन विश्नोई सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button