उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में तेज हुई हलचल, हरिद्वार सीट पर दावेदारों ने पेश की दावेदारी

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को भाजपा पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद नरेश बंसल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने हरिद्वार पहुंचे। राज्य अतिथि गृह डामकोठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हरिद्वार विधानसभा सीट से कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी भी पेश की। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और टिकट के दावेदारों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए नरेश बंसल ने कहा कि पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं जोश होना चाहिए। कार्यकर्ताओं की मेहनत और उत्साह के दम पर ही भाजपा हर चुनाव जीतती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी और पहले से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी। वहीं, टिकट की दावेदारी को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, उसे जिताने के लिए पूरी ताकत से काम किया जाएगा।

दावेदारों का कहना था कि पार्टी में अपनी दावेदारी पेश करना उनका अधिकार है और इसी के तहत उन्होंने आवेदन किया है। दावेदार कन्हैया खेवड़िया ने कहा कि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सभी कार्यकर्ताओं के आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए दावेदारी करना उनका अधिकार है। वर्ष 2022 में भी उन्होंने टिकट के लिए आवेदन किया था। पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसका पालन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, विकास तिवारी सहित कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button