उत्तराखंड

गोलीकांड में घायल गैंगेस्टर विनय त्यागी की मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

ऋषिकेश। लक्सर गोलीकांड में घायल गैंगेस्टर विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बीते दिनों पेशी पर ले जाते समय उस पर दो बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फ़ायरिंग कर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

रुड़की से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे विनय त्यागी पर रास्ते में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत नाजुक होने पर उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button