उत्तराखंडस्पोर्ट्स

जम्मू कश्मीर में भी खेलो को बढ़ावा देगा राष्ट्रीय लोकदल: चौ नीरपाल सिंह

कलयुग दर्शन (24×7)

शारिक जफर (सहारनपुर मंडल प्रभारी)

जम्मू कश्मीर। तीन दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौ नीरपाल सिंह का राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के श्रीनगर प्रभारी इश्फाक हमीद भट्ट व उनकी टीम ने श्रीनगर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया।

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित चाड़ओरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमारे अमूल्य जीवन का अहम हिस्सा है। खेलो से मानसिक, शारीरिक विकास होता है। खेल हमें अनुशासन सिखाता है, खेलो के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है।

हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी युवाओं को खेलो में आगे बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इसलिए आज देश का युवा राष्ट्रीय लोकदल से बड़े पैमाने पर जुड़ रहा है। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित, सम्मानित किया जाएगा।हम चाहते हैं कि और राज्यों की भांति जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी अधिक से अधिक गोल्ड मेडल जीतकर आए।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button