उत्तराखंडप्रशासन

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा निर्देश पर परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन एसेसरीज दुकानदारों में मचा हड़कंप

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा निर्देश में परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा हरिद्वार में वाहन एसेसरीज की दुकानों पर निरीक्षण किया गया, जिसके चलते वाहन एसेसरीज दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। मिली जानकारी के अनुसार शहर में अवैध वाहन एसेसरीज की बिक्री पर रोक लगाने के लिए बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग की टीम द्वारा दुकानों पर निरीक्षण अभियान चलाया गया हैं।

जिसमें एआरटीओ (ए) निखिल शर्मा, एआरटीओ (ई) नेहा झा, टीटीओ मुकेश भारती एवं टीटीओ वरुणा सैनी के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए लगभग 8-9 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। वहीं निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में गैर-अनुमोदित और प्रतिबंधित वाहन उपकरण बेचे जाते पाए गए। इनमें प्रेशर हॉर्न, मल्टी-टोन हूटर, ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED/ स्टोब लाइट, फैंसी नंबर प्लेट तथा अन्य नियम-विरुद्ध सामग्री शामिल थी।

अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी सामग्री का भौतिक सत्यापन किया और दुकानदारों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं इस बाबत पर एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम द्वारा आज हरिद्वार में अवैध वाहन एसेसरीज की बिक्री को लेकर 8–9 दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि ऐसे अवैध उपकरण सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। प्रेशर हॉर्न एवं हूटर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ाते हैं, जबकि ब्लैक फिल्म, अनधिकृत LED लाइट और फैंसी नंबर प्लेट वाहन की पहचान, दृश्यता और ट्रैफिक प्रवर्तन को प्रभावित करती हैं।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी और किसी भी अवैध वाहन उपकरण की बिक्री को प्रोत्साहित नहीं होने दिया जाएगा। वहीं एआरटीओ निखिल शर्मा ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे केवल मानक-अनुरूप, अनुमोदित उपकरणों का ही प्रयोग करें ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button