उत्तराखंड

अर्चना शुक्ला बनी भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

कलयुग दर्शन (24×7)

अमित वालिया (संवाददाता)

हरिद्वार। भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इरफान भट्टी ने एडवोकेट अर्चना शुक्ला को संगठन की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष एडवोकेट अर्चना शुक्ला का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए इरफान अली भट्टी ने कहा कि अर्चना शुक्ला महिला किसानों को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी। महिला शक्ति के बल पर संगठन किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ेगा। इरफान अली भट्टी ने कहा कि कहा कि भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। फसलों की सिंचाई के लिए मु्फ्त पानी और बिजली के साथ, फसलों का उचित दाम मिले। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान जल्द से जल्द से किया जाए।

स्मार्ट मीटर का विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर किसी भी रूप में नहीं लगने दिए जाएंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना शुक्ला ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए महिला किसानों को भारतीय किसान मजदूर उत्थान यूनियन से जोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को लेकर संघर्ष करेंगी। किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव इरशाद अली, सुमित कौशिक, रवि श्रीवास्तव, दिनेश, यशपाल, शारिक, नवीश छाबड़ा, कमला देवी, संतोष आर्या, प्रतिभा कौशिक, अर्पित शुक्ला, सुमित कौशिक, जाबिर अंसारी, फरमान अंसारी, एजाज अली, नरेश पाल आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button