उत्तर प्रदेश

बिहारीगढ़ में दिन निकलते ही दबंगों ने होली के रंगों की दुकान लगा रहे दो सगे भाइयों को जमकर पीटा, थाने में तहरीर

कलयुग दर्शन (24×7)

अबलीश कुमार (सहारनपुर संवाददाता)

बिहारीगढ़। पुरानी चली आ रही किसी रंजिश को लेकर कस्बा बिहारीगढ़ में आज रविवार सुबह दो सगे भाईयों पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया जब वह सड़क किनारे अपनी रंगो की दुकान लगा रहे थे, बताया जा रहा है कि पड़ोसी मिठाई की दुकान वाले चार-पांच दबंगों ने रंगो की दुकान पर जाकर लाठी डंडों व लोहे के पाइप से दोनों भाइयों को जमकर मारना-पीटना शुरू कर दिया, शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए तो वह गम्भीर रूप से घायल दोनों भाइयों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

आरोपियों का कहना है कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता, पीड़ित दोनों घायल थाने पहुंचे और जानलेवा हमले की तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिक चिकित्सा के लिए घायलों को तुरंत फतेहपुर सीएचसी भेजा और हमले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button