उत्तराखंड

मकर संक्रांति पर सेवा का संदेश, श्री प्रेमनगर आश्रम ने कैदियों व जरूरतमंद बच्चों को बांटे कंबल व वस्त्र

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

हरिद्वार। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था श्री प्रेमनगर आश्रम द्वारा मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश की गई। परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से संस्था ने जिला कारागार रोशनाबाद में निरुद्ध कैदियों के लिए पर्याप्त कंबलों का वितरण किया, वहीं बालकुंज सलेमपुर, हरिद्वार में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को वस्त्र वितरित कर ठंड से राहत प्रदान की। कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित इस सेवा कार्य ने समाज में करुणा, सहयोग और संवेदना का संदेश दिया। कार्यक्रम का आयोजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर तथा मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। दोनों अधिकारियों ने संस्था के इस सामाजिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के कमजोर वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा कार्य जारी रखने की अपेक्षा की। उल्लेखनीय है कि श्री प्रेमनगर आश्रम एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है, जो वर्षों से जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर सक्रिय रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर निःशुल्क राशन वितरण, वस्त्र व कंबल वितरण, फल व औषधि वितरण, रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

कोरोना काल के दौरान भी संस्था ने प्रभावित लोगों को निःशुल्क दवाइयां, भोजन, राशन सामग्री तथा आवास व्यवस्था उपलब्ध कराकर उल्लेखनीय योगदान दिया था। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्गा ने कहा कि ठंड के मौसम में कैदियों को कंबल मिलना उनके लिए बड़ी राहत है। उन्होंने संस्था के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों के सहयोग से जेल प्रशासन को मानवीय सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। वहीं बालकुंज सलेमपुर में बच्चों को वस्त्र मिलने से उनके चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। बच्चों और संस्था के कार्यकर्ताओं के बीच आत्मीय संवाद भी देखने को मिला। श्री प्रेमनगर आश्रम के महामंत्री महात्मा हरि सन्तोषानन्द ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल आध्यात्मिक विकास ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से संस्था निरंतर सेवा कार्यों को आगे बढ़ा रही है और भविष्य में भी इसी भावना के साथ जरूरतमंदों की सहायता करती रहेगी। प्रबंधक पवन कुमार एवं कैशियर हेमेन्द्र सिंह ने भी कार्यक्रम की सफलता में सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ता विजयपाल सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनुज सिंह रावत, शंकर लाल शर्मा, नितिन कुमार सिंह, दीपक माहेश्वर, हरेन्द्र कुमार यादव, अभिनव शर्मा, राजकमल आर्या, गोपाल सैनी, सुशान्त पाल, जितेन्द्र, रविन शर्मा, ललित कुमार, कुमारी आरजू, पूजिता बाई, कुसुम, भागीरथी बाई, कांता बाई, जुगल किशोर, उदयवीर, अनिल सहित संस्था के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक सहायता सामग्री पहुंचाई।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button