ग्रेजुएशन डे की धूम, द जंगल इज़ अलाइव थीम ने मोहा सबका मन

कलयुग दर्शन (24×7)
अमित वालिया (संवाददाता)
ऋषिकेश। अंकुर पब्लिक स्कूल के कैंपस में वर्ष 2026 के ग्रेजुएशन डे का आयोजन बेहद उत्साह और भव्यता के साथ किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “द जंगल इज़ अलाइव” रखी गई। जिसने न केवल बच्चों की रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति प्रेम का एक सशक्त संदेश भी दिया।

शानदार सजावट और गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। स्कूल कैंपस को घने पेड़ों, विभिन्न जानवरों और जंगल की कलाकृतियों से इस तरह सजाया गया था कि पूरा परिसर जीवंत वन्य प्रदेश जैसा प्रतीत हो रहा था।

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ कार्यक्रम का सफल संचालन
(मंच संचालन) आरती, यशस्वी और सारा ने अपनी बेहतरीन वाकपटुता के साथ किया। छोटे-छोटे नौनिहालों ने शेर, हाथी, पक्षियों और अन्य जंगली पात्रों की वेशभूषा में मनमोहक नृत्य, गीत और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से वन्यजीवों की रक्षा का सार्थक संदेश दिया गया।

मेधावी छात्र हुए सम्मानित
जैसे ही नन्हे छात्रों को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट और कैप प्रदान किए गए, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्कूल प्रबंधन ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर देवाग्य डोभाल,ऑलराउंडर हृदान चावला, यंग स्किपर वेदांत रावत और दिव्यांशी कालियान छात्रों को नवाजा।

एक नई शुरुआत का उत्सव
प्रधानाचार्य वैभव सकलानी ने अपने संबोधन में छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना की और अभिभावकों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कहा कि अंकुर पब्लिक स्कूल का यह आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक यादगार मील का पत्थर साबित हुआ। समारोह में शहर की प्रतिष्ठित विभूतियां दीप शर्मा , विनय उनियाल , प्रतीक कालिया, जगमोहन सकलानी, कविता सकलानी, सरोजनी थपलियाल, भगवान सिंह और आशु डांग सभी अतिथियों ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनने और बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी।
[banner id="7349"]



