
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। कोतवाली बहादराबाद पुलिस व एएनटीएफ टीम ने एक नशा तस्कर को स्मैक समेत गिरफ्तार किया है। पूर्व में भी एनडीपीएस के आरोप में गिरफ्तार हो चुके आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने के लिए एसएसपी के नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व एएनटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नहर पटरी पर संस्कृत विद्यालय के पीछे चैकिंग के दौरान अकरम पुत्र मोहब्बत निवासी मस्जिद वाली गली कस्बा बहादराबाद को स्मैक समेत दबोच लिया। पुलिस टीम में एसआई अमित नौटियाल व कांस्टेबल मुकेश नेगी शामिल रहे।
[banner id="7349"]



