पुलवामा के वीर शहीदों की स्मृति में गोपीचंद कालोनी एकता मंच द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। वर्ष 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की पावन स्मृति में आज गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली, ज्वालापुर एवं ब्लड वॉलेंटियर हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव गंगा मार्ट (सिटी पैलेस), धीरवाली में किया गया। इस अवसर पर भाजपा हरिद्वार जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने दीप प्रज्वलित कर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन जरूरतमंद लोगों का जीवन बचा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल आपातकालीन परिस्थितियों के लिए ही नहीं, बल्कि गंभीर बीमारियों से जूझ रहे उन लोगों के लिए भी जीवनदायिनी साबित होता है, जिन्हें समय पर रक्त न मिलने के कारण अपनी जिंदगी की लड़ाई हारनी पड़ती है। भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि गोपीचंद कालोनी एकता मंच सदैव पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और सामाजिक जागरूकता के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।

शहीदों की स्मृति में आयोजित यह रक्तदान शिविर भी समाजसेवा की उसी कड़ी का एक प्रेरणादायी प्रयास है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में रक्तदाताओं द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान करना शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गोपीचंद एकता मंच के महामंत्री एवं भाजपा जिला सोशल मीडिया संयोजक मनोज शर्मा ने बताया कि मंच एक सक्रिय सामाजिक संस्था है, जो निरंतर समाजहित के कार्यों में सहभागिता करता है। चाहे स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान हो, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण हो या रक्तदान जैसे मानवीय कार्य-मंच सदैव अग्रणी भूमिका निभाता है। जिला रक्त कोष के डॉ. अंकुर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति एवं समाजसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री लव शर्मा, लोकसभा सोशल मीडिया संयोजक आशीष झा, ज्वालापुर नगर मंडल अध्यक्ष वरुण वशिष्ठ, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती चंचल कौर, मोहित शर्मा, वरुण चौहान, वेदपाल चौहान, राजकमल सैनी, अमित सैनी, रविकांत, शिवशंकर पांडेय, पंकज बागड़ी, अश्विन चौहान सहित गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली के अध्यक्ष विनय तिवारी, उपाध्यक्ष अश्वनी पाल, मंत्री जितेंद्र शर्मा, मनोज धीमान, अरविंद कुशवाह, कोषाध्यक्ष गजेंद्र धीमान, सौरभ सक्सेना एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
[banner id="7349"]



