महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हुआ रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
हिमांशु (संवाददाता)
रुड़की। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पुरानी तहसील स्थित कश्यप धर्मशाला में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। नगर के उभरते युवा समाजसेवी अंकुश राज ने अपने जन्मदिन पर इस शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जहां अंकुश राज का जन्मदिन भी है, वहीं इन्होंने रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर लगाकर बहुत ही पुण्य का कार्य किया है।

उन्होंने समाजसेवी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने जीवन में इसी प्रकार के पुनीत कार्य कर पूर्ण लाभ कमाते रहे और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सिय लाभ उठाया तथा रक्तदान भी किया।

रक्तदान करने वालों को पूर्व मेयर गौरव अग्रवाल द्वारा पर प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर में जांच कराने आए लोगों को दवाइयां एवं चश्मे आदि का भी वितरण किया गया।

[banner id="7349"]



