थाना बुग्गावाला पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिक अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी

कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। थाना बुग्गावाला क्षेत्र में नाबालिक के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में हरिद्वार पुलिस ने आरोपी रितिक पुत्र प्रताप निवासी ग्राम मजाहिदपुर को गिरफ्तार किया। वादी ने 30 मार्च, 2026 को थाना बुग्गावाला में तहरीर देकर बताया कि आरोपी ने उसकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। वादी की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी रितिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।

एसएसपी हरिद्वार ने इस गंभीर मामले को देखते हुए थानाध्यक्ष बुग्गावाला को आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष बुग्गावाला अंकुश शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी और जांच के बाद 31 मार्च, 2026 को रायघाटी पुल, बुग्गावाला से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की गहनता से जांच जारी है।



