राम बिहारी गुप्ता की पुण्यतिथि पर निशुल्क चिकित्सा शिविर, मरीजों को बांटे चश्मे और दवाइयां
हंस फाउंडेशन के सहयोग से हुआ आयोजन, स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों को किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
रुड़की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी दिवंगत राम बिहारी गुप्ता की पुण्यतिथि पर ईदगाह चौक स्थित एक होटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की जांच करने के साथ ही अन्य बीमारियों की जांच की। जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे, दवाइयां और चिकित्सा परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। शिविर का आयोजन हंस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत राम बिहारी गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। आयोजकों की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। चिकित्सा शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आशीष सिसोदिया और डॉ. अर्पित सैनी सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता और वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से लगातार जनसेवा के कार्यों में जुटे हैं।

अपने पिता की स्मृति में प्रतिवर्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर विधायक फुरकान अहमद, विकास त्यागी, पूर्व मेयर गौरव गोयल, पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी, कांग्रेस नेता उदयवीर सिंह पुंडीर, वरिष्ठ समाजसेवी ईश्वर लाल शास्त्री, हेमेन्द्र चौधरी, कलीम खान, मनोज जयंत, नासिर परवेज, नरेश प्रिंस, सुभाष सरीन, राहुल सैनी, मेलाराम प्रजापति, वीरेंद्र ठाकुर, जाकिर हुसैन, दीपक वर्मा, साजिन सिद्दीकी, दीपक चंचल, आशा चंद्रा, पारुल गोयल, रचना यादव, पिंकी सैनी, डेजी शाही, अनिता सैनी, कविता कश्यप, नवीन गुलाटी, बिट्टू शर्मा, तनुज राठी, पंकज सोनकर, शकील अहमद और नीरज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



