उत्तराखंड

पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपनिरीक्षकों के तबादले

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) द्वारा कई उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक रमेश सैनी को बुग्गावाला थाने में सेकेंड ऑफिसर (SSI) के पद से हटाकर भगवानपुर थाने में SSI की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर को सिडकुल से स्थानांतरित कर कलियर थाने में SSI पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, उपनिरीक्षक उपेंद्र को कलियर थाने से स्थानांतरित कर पथरी थाने में SSI के पद पर तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button