उत्तराखंड

श्री हनुमंत आस्था धाम में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी हनुमान जयंती

महावीर बजरंग बली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। श्री हनुमंत आस्था धाम में हनुमान जयंती महोत्सव संत महापुरूषों और श्रद्धालुओं के सानिध्य में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। श्री हनुमंत आस्था धाम के परमाध्यक्ष समाजसेवी अमित सैनी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानन्द महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और भगवान हनुमान की आरती कर विश्व शांति और कल्याण के लिए प्रार्थना की और 151 किलो लड्डू का भोग लगाया। भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि महावीर बजरंग बली की शक्ति से बड़ी संसार में कोई शक्ति नहीं है। हनुमान जयंती के अवसर पर युवा वर्ग भक्ति, शक्ति और सेवा के प्रतीक भगवान हनुमान के आदर्शों को आत्मसात कर मानव कल्याण और देश सेवा में योगदान करने का संकल्प लें।

महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानन्द महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम के परम् भक्त महावीर हनुमान सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं। नियमित रूप से हनुमान जी की आराधना करने वाले भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी महाराज एवं बगलामुखी उपासक स्वामी संतोषानंद ने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को आत्मसात कर आदर्श समाज बनाने में सहयोग करें। विधायक आदेश चौहान, मेयर किरण जैसल ने भी सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक अमित सैनी ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हनुमंत आस्था धाम धर्म के साथ सेवा का भी प्रमुख केंद्र है। संत महापुरूषों के आशीर्वाद से मंदिर की सेवा परंपरा का और विस्तार किया जाएगा। महंत विश्वास आनंद एवं प्रसन त्यागी ने सभी संत महापुरूषों और अतिथीयों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बगलामुखी उपासक स्वामी संतोषानंद महाराज, मुनीष सैनी, रविंद्र सैनी, डा.विशाल गर्ग, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, कुशल श्रीवास्वत, मनीषा सुरी, संदीप रोड़, दीपक पवार, अमित वालिया, गौरव वालिया, पंकज पंत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button