नाबालिग के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)
संदीप कुमार (संवाददाता)
हरिद्वार। नाबालिग किशोरी के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और जबरदस्ती के आरोपी को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर मूलचंद उर्फ भूला पुत्र नेम सिंह निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी छोटा रविदास मंदिर मोहल्ला कडच्छ ज्वालापुर पर घर में घुसकर 14 वर्षीय बेटी से मारपीट, छेड़छाड़ व जबरदस्ती का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था।

पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी मूलचंद उर्फ भोला को शास्त्री नगर ज्वालापुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई समीप पाण्डेय, एसआई सोनल रावत, कांस्टेबल महावीर सिंह, कर्मसिंह चौहान शामिल रहे।



