अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने की स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने सन्यास मार्ग स्थित रामेश्वर आश्रम पहुंचकर अस्वस्थ चल रहे महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती का हाल जाना और मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज विद्वान संत हैं और सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में निरंतर योगदान कर रहे हैं। गंगा मैय्या और मां मनसा देवी की कृपा से स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती शीघ्र स्वस्थ होकर श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में भी स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती प्रमुख भूमिका निभाएंगे।

स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती ने श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया और कहा कि अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोच्च संस्था है। अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाला कुंभ मेला अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में दिव्य ओर भव्यता के साथ संपन्न होगा। महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती, स्वामी नागेंद्र महाराज, स्वामी अनंतानंद गिरी, अमित वालिया, नरेशानंद महाराज ने भी स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।



