पीरपुरा में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट के बाद अब अवैध कब्जे का आरोप

कलयुग दर्शन (24×7)
रजत कुमार (लक्सर प्रभारी)
मंगलौर। ग्राम पीरपुरा में चार भाइयों के बीच 22 फीट चौड़े रास्ते को लेकर पुराना विवाद अब गंभीर संघर्ष में बदल गया है। जानकारी के अनुसार, एक तरफ अफजाल, इकराम और इखलाक तीन भाई हैं, जबकि चौथे भाई इकबाल अलग रहता है। आरोप है कि पहले 22 फीट के रास्ते में से इकबाल ने दीवार बनाकर सिर्फ 7 फीट रास्ता छोड़ा और करीब 15 फीट हिस्से पर कब्जा कर लिया। बाद में, जब अफजाल का बच्चा बीमार होकर जॉलीग्रांट अस्पताल में भर्ती था, उस दौरान इकबाल ने रास्ते में और 2 फीट बढ़ाकर कब्जा कर लिया, जिससे विवाद और गहरा गया। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को शिकायत भी की गई थी, जिसके चलते इकबाल और उसका परिवार रंजिश रखता है। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने पहले दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 151 में चालान किया था, लेकिन इसके बावजूद तनाव कम नहीं हुआ।

17 तारीख की शाम को फिर झगड़ा हुआ और 18 तारीख को मामला हिंसक हो गया, जब आरोप है कि इकबाल की पत्नी, दोनों बेटे और बेटी ने मिलकर पथराव किया। इसके बाद इकबाल के बेटों ने अफजाल के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें अफजाल घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 324, 504, 506 और 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बताया जा रहा है कि जब अफजाल अपने बीमार बच्चों को जॉलीग्रांट अस्पताल लेकर गया हुआ था, उसी दौरान इकबाल के दोनों लड़कों ने मौके का फायदा उठाते हुए विवादित रास्ते पर अवैध नाली का निर्माण कर दिया। आरोप है कि इकबाल के दोनों बेटे, पत्नी और बेटियों ने मिलकर यह निर्माण कराया, जिससे एक बार फिर गांव में तनाव बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो यह विवाद किसी बड़ी घटना का रूप ले सकता है।



