अखाड़ों का बहुमत श्रीमहंत रविंद्रपुरी एवं श्रीमहंत हरि गिरी के साथ: स्वामी नागेंद्र महाराज

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। शिवालय निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा है कि निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता वाली अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ही हरिद्वार कुंभ मेले को संपन्न कराएगी। संतों और अखाड़ों का बहुमत श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज के नेतृत्व वाले अखाड़े परिषद के साथ है। स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व वाले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को आठ अखाड़ों का समर्थन प्राप्त है। दो अन्य अखाड़े भी जल्द ही समर्थन की घोषणा करने वाले हैं।

स्वामी नागेंद्र महाराज ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने जिस कुशलता से प्रयागराज महाकुंभ संपन्न कराया है। उससे संत समाज उनके नेतृत्व कौशल का कायल है। इसलिए अधिकांश अखाड़े और संत महंत श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और श्रीमहंत हरि गिरी के नेतृत्व में ही हरिद्वार कुंभ मेले सहित नासिक महाकुंभ और उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेले में भाग लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज और महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज मिलनसार संत हैं। संतों या अखाड़ों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कंधे से कंधा मिलाकर साथ देते हैं और समाधान कराते हैं। इसलिए संत समाज का समर्थन हमेशा उनके साथ ही रहेगा।



