विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत के विद्युत प्रकोष्ठ की उत्तराखंड राज्य चेयरपर्सन बनीं मंजू जैन

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
देहरादून। विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत (World Consumer Organization-India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने समाजसेवी श्रीमती मंजू जैन को संगठन के विद्युत प्रकोष्ठ, उत्तराखंड की स्टेट चेयरपर्सन (स्टेट प्रेसिडेंट) पद पर तीन वर्ष की अवधि के लिए मनोनीत किया है। उनके पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन देहरादून स्थित जैन धर्मशाला सभागार में किया गया, जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम तथा विश्व उपभोक्ता संगठन-भारत के विद्युत प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप कौर का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर असगर आलम ने मंजू जैन को मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि वे उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के अंतर्गत प्रदेशभर में विद्युत उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और जागरूकता के लिए प्रभावी अभियान चलाएंगी। उन्होंने बताया कि मंजू जैन सेमिनार, गोष्ठियों, जनसभाओं एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को विद्युत उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी देंगी तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष असगर आलम ने विश्वास व्यक्त किया कि मंजू जैन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी और विद्युत उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। इस अवसर पर मीरा जैन, राजीव जैन, रमेश जैन, राजेंद्र सिंह जैन, पूजा जैन, साधना जैन, राज जैन, प्रभा जैन, नीलम, सरिता, राजबीरी, सविता, सुधा पटवाल, निधि सिंह, नितिन, गौरव, इंदिरा जैन, ज्योति जैन, मोनिका जैन, रचना जैन, रीता जैन, मेघा, पूजा, डॉ. स्वाति मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मंजू जैन को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रीति जैन ने किया।



