उत्तराखंड

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भी था मामला दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर युवती को शादी का झांसा देकर वर्ष 2020 से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर कोतवाली कलियर में आरोपी अब्दुल रहमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अब्दुल रहमान पुत्र इकलाख, निवासी इमलीखेड़ा, कोतवाली पिरान कलियर, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष को रहमतपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल और हेड कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button