उत्तर प्रदेश

थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार कब्जे से 46 ग्राम स्मैक नाजायाज की बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)

सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा मादक पदार्थों नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी, बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर एंव क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना क़ुतुबशेर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त अकील उर्फ आकिल पुत्र फैजान अहमद निवासी पक्का बाग नियर गोटेशाह की चुंगी थाना कुतुबशेर सहारनपुर को माल गोदाम रोड पुराना प्लेट फार्म के पास थाना कुतुबशेर सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 46 ग्राम स्मैंक नाजायाज बरामद हुई गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कुतुबशेर पर मु0अ0स0 342/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button