उत्तराखंड

ऑपरेशन प्रहार: ज्वालापुर पुलिस ने 5.35 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर दबोचा

मोबाइल फोन और 920 रुपये नकद बरामद, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

रजत कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध स्मैक, 920 रुपये नकद और एक की-पैड मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 सितंबर 2026 को चेकिंग के दौरान पीठ बाजार स्थित नटराज एजेंसी के पास से अरमान उर्फ उल्ला पुत्र मुस्तफा, निवासी मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर को पकड़ा।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मु0अ0सं0 653/2026, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी जुआ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। बरामदगी: 5.35 ग्राम स्मैक, 920 रुपये नकद और एक की-पैड मोबाइल फोन। पुलिस टीम: उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल अमित गौड़, राजेश बिष्ट, दीपक वाली और अनिल वर्मा।

Related Articles

Back to top button