111 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा के तहत मंडी पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)
हैदर अंसारी (सहारनपुर जिला प्रभारी)
सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 111 ग्राम अवैध चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग और गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने कमेला रोड, छोटी नहर से पहले सरकारी कमेले के सामने से उस्मान उर्फ जोजो पुत्र इस्लाम निवासी चांद कॉलोनी, हलवाइयान मस्जिद के पास, थाना कोतवाली मंडी, सहारनपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 111 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मंडी में मु.अ.सं. 479/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्त से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स की जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



