उत्तराखंड

सर्व पितृ मोक्ष 5 कुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के लिए गणमान्य लोगों को दिया निमंत्रण

कलयुग दर्शन (24×7)

अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)

रुड़की। राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले सर्व पितृ मोक्ष प्राप्ति 5 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के संबंध में निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रुड़की महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुनीता सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न गणमान्य लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख लक्सर डॉ. हर्ष कुमार दौलत, भाजपा नेता आदित्य बर्थवाल, राजपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, आंगनबाड़ी अध्यक्ष माता पूरी, फोनिक्स कॉलेज के चेयरमैन चेरव जैन, पार्षद चाऊ मंडी धीरज पाल सहित अन्य गणमान्य लोगों को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सैनी, प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुदेश तनुजा, सुमन दयाल सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button