उत्तराखंडदुखददुर्घटना

देहरादून क्षेत्र के शिखर फॉल के पास हुआ सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत, तीन घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

देहरादून। राजपुर रोड क्षेत्र के शिखर फॉल के पास सुबह एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि एक वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ और राजपुर थाना पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला।

वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें एक पुरूष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

 

जानकारी के मुताबिक सुबह एक थार गाड़ी में पांच लोग सवार थे। जब गाड़ी राजपुर देहरादून रोड स्थित शिखर फाॅल के निकट पहुंची तो गाड़ी के ब्रेकफेल हो गए। जिसके चलते ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Related Articles

Back to top button