उत्तराखंड

लाखों के जेवरात व हजारों की नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। बंद पड़े मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए हुए हजारों की लाखों के जेवरात व हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त के पड़ोसी ने जब उन्हें बताया तो मामले की जानकारी हुई। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली रूड़की पुलिस को डिफेंस कॉलोनी निवासी विकास कुमार त्यागी पुत्र बेनी प्रसाद में तहरीर देकर बताया कि वह पिछले दो दिन से अपने गांव गए हुए थे। आज सुबह उनके पड़ोस में रहने वाले कुलदीप त्यागी ने उनके घर का गेट खुला देखा तो फोन कर उन्हें जानकारी दी। इसके साथ ही 112 पर भी कॉल किया।

मौके पर पुलिस ने आकर देखा तो पूरे घर का सामान बिखरा हुआ था। मामले की जानकारी पाकर अपने आवास पहुंचे विकास त्यागी ने सामान देखा तो उन्हें अपने घर से करीब साठ से सत्तर हजार की नकदी और लाखों के जेवरात गायब मिले। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी में दो संदिग्ध बाईक सवार नजर आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button