उत्तराखंडप्रशासन

ऋषिकेश: चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

ऋषिकेश। शहर में एक के बाद एक बाइक चोरी करके पुलिस के नाक में दम करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने शहर से चोरी हुई दो और अन्य वारदातों में चोरी की गई तीन बाइक बरामद की है।

कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान शोएब और तस्लीम निवासी लक्सर के रूप में हुई है।

आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अन्य वारदातों में शामिल जो बाइक मिली है। उनसे संबंधित थानों को भी आरोपियों के पकड़े जाने की जानकारी दे दी गई है। चोरी हुई बाइक के बरामद होने पर पीड़ितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button