उत्तराखंडप्रशासन

मंगलौर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली बड़ी सफलता, 55 लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ आरोपी तस्कर गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। लक्सर मंगलौर कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मंगलौर पुलिस की टीम ने एक स्मैक तस्कर को 186 ग्राम स्मैक के गिरफ्तार किया है। आपको बता दे कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर जिले भर में पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी व आरोपियों की धड़पकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है। उसी क्रम में हरिद्वार की मंगलौर की कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान नावेद नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू सहित 186 ग्राम स्मैक बरामद की। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 55 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है।

आरोपी तस्कर नावेद गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गांव का निवासी है जिसके खिलाफ मंगलौर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई रफत अली, एसआई बलवीर सिंह, एएसआई गजपाल राम,हेड कांस्टेबल अशोक मलिक, हेड कांस्टेबल श्याम बाबू, कांस्टेबल रविंद्र सहित कांस्टेबल मनीष आदि मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button