उत्तर प्रदेश

1 दिसंबर से जागो नौजवान जागो अभियान शुरू होगा: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

शारिक जफर (सहारनपुर मंडल प्रभारी)

बक्सर में राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेर अली के कार्यालय पर बैठक करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 1 दिसंबर से खेल प्रकोष्ठ के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नशामुक्ति के लिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एवं युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के साथ जोड़ने के लिए जागो नौजवान जागो अभियान चलाया जायेगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हमारी जो युवा पीढ़ी नशे की तरफ बढ़ रही है उसे रोकना है, युवाओं को सचेत और जागरूक करना है। रालोद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शेर अली ने कहा कि मुस्लिम आज भी राष्ट्रीय लोकदल व जयंत चौधरी पर भरोसा करता है। खेल प्रकोष्ठ हापुड़ के जिलाध्यक्ष अनुभव नरवाल ने कहा कि खेल प्रकोष्ठ की टीम नशाबंदी के साथ साथ युवाओं को खेलो के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर रालोद युवा क्षेत्रीय महासचिव दिनेश गुप्ता, मो.नदीम, फुरकान, राहुल सिंह, कृष्णपाल, तौफीक आदि उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button