कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
उधम सिंह नगर। हनी ट्रैप के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने आरोपी महिला सहित उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता काशीपुर निवासी सतनाम सिंह की तहरीर पर हनीट्रैप का मुकदमा दर्ज किया था।
आपको बता दे काशीपुर निवासी सतनाम सिंह ने बताया था वह रिटायर शिक्षक है, एक महिला ने सोशल मीडिया से पहले उनसे दोस्ती की और फिर मिलने की बात की। जब वो किसी काम से रुद्रपुर आए और उसने महिला को फोन किया तो महिला ने चाय पिलाने के बहाने अपने घर ले आई।
आरोप है कि इस दौरान महिला ने अपने कपड़े उतारे और चाकू की नोक पर उसके भी कपड़े उतरवाकर उसकी वीडियो क्लिपिंग बनवाई थी। इस दौरान महिला के तीन अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए थे और सतनाम सिंह के साथ जमकर मारपीट की थी।
एक साथी ने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताया तो दूसरे ने बिलासपुर का ग्राम प्रधान और तीसरे ने खुद को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम का कर्मचारी बताया। सतनाम सिंह को बंधक बना कर उनसे 3 लाख 65 हजार रूपये उनके कार्ड से लूट लिए।
पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने महिला गौरी वर्मा उर्फ दमयंती वर्मा और उसके साथी अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हनी ट्रैप मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
[banner id="7349"]