उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के चलते निधन

सागर कुमार (सह संपादक)

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

दुखद खबर। उत्तराखंड शासन में अपर सचिव हरक सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हरक सिंह ने निरंजनपुर स्थित आवास में रविवार की सुबह आखिरी सांस ली। हरक सिंह बीते कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे। 52 साल के हरक सिंह अपने पीछे पत्नी, पुत्र व पुत्री को छोड़ गए। आपको बता दे हरक सिंह मूल रूप से चमोली जिले के निवासी थे। हँसमुख व मिलनसार अधिकारी हरक सिंह ने अपर आयुक्त गढ़वाल समेत कई जिम्मेदारी संभाली।

पूर्व अपर आयुक्त गढ़वाल मंडल और वर्त्तमान में अपर सचिव उत्तराखंड शासन हरक सिंह रावत का जाना राज्य के लिये बड़ा दुःखद समाचार है। वे लंबे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे थे। आज प्रातः 7 बजे उन्होंने अपने देहरादून आवास पर अंतिम सांस ली। उत्तराखण्ड के जिला चमोली गढ़वाल के द्रोणागिरि इलाके के रहने वाले हरक सिंह रावत ने द्रोणागिरी को ट्रेक आफ द ईयर भी घोषित करवाया था। ठेठ पहाड़ी अफसर जो पहाड़ों की हालिया हालतों को देख कर दुःखी रहा करते थे। अपनी बीमारी के दौरान डॉक्टरों हिदायतों के बाद भी वे पहाड़ों के हित में लगे रहे।

Related Articles

Back to top button