उत्तराखंड

विशाल गर्ग बने एचआरडीए के सदस्य

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) का सदस्य नामित किया गया है। इस पर उनके समर्थकों ने विवेक विहार स्थित कार्यालय पहुंचकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता के बीच समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि एचआरडीए नक्शों और अन्य विवादों के समाधान के लिए कैंप लगाकर जनता को सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।

लोगों को जागरूक होकर इन सेवाओं का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य आवासीय योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर पात्र व्यक्तियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान राजीव अरोड़ा, केशवदेव जोशी, हुकम सिंह, अनुभव गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, मनोज सुबुद्धि, गौरव अहलूवालिया, नीतिश अहलूवालिया, विवेक गर्ग, नरेश रानी गर्ग, सचिन गुप्ता और दिव्यांश शर्मा सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button